आईपीएल 2026 की नीलामी अबू धाबी में चल रही है जिसमें चेन्नई सुपर किंग भारतीय अनकैप्ड प्लेयर पर मेहरबान नजर आ रही है बता दे की 19 साल के विकेट कीपर बेटर कार्तिक शर्मा को सीएसके ने 14.20 करोड रुपए की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया है कार्तिक शर्मा का 30 लाख रुपए बेस प्राइस था।
बता दे की चेन्नई सुपर किंग ने कार्तिक शर्मा से पहले प्रशांत वीर को 14.20 करोड रुपए में ही खरीदा था जो अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन चुके है प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा दोनों 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में मैदान में उतरे थे जिन्हें चेन्नई सुपर किंग ने दोनों को अलग अलग 14.20 करोड रुपए में खरीदा इसके साथ प्रशांत वीर के बाद कार्तिक शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुके हैं इससे पहले आवेश खान के नाम यह रिकॉर्ड था जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 में 10 करोड रुपए में खरीदा था।
कार्तिक शर्मा का क्रिकेट करियर
कार्तिक शर्मा दाएं हाथ के बल्लेबाज है जो बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं उन्होंने अपने T20 करियर में कुल 12 मैच खेल है जिसमें 30.36 की औसत से 334 रन बनाए हैं इसमें उनका 162.92 का स्ट्राइक रेट है इस में उनका 58 सर्वश्रेष्ठ स्कोर है कार्तिक शर्मा ने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए है इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर में 28 छक्के लगाए हैं।
कार्तिक शर्मा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 8 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 479 रन 43.54 की औसत से बनाए है जिसमें 138 सर्वश्रेष्ठ स्कोर है इसके साथ ही उन्होंने 3 शतक भी अपने नाम किए है बताते कि उन्होंने इस बीच 24 छक्के भी लगाए हैं। लिस्ट-A क्रिकेट करियर में उन्होंने 9 मैच खेले हैं जिसमें 8 पारियों में 55.62 की औसत से 445 रन बनाए जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है।