शुभमन गिल को बड़ा झटका: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड अनाउंस, ईशान किशन की वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। डिफेंडिंग चैंपियंस भारत की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी, जबकि अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज रहा शुभमन गिल का टीम से बाहर होना है जो हाल तक T20 टीम के उप-कप्तान थे। उनकी जगह ईशान किशन की धमाकेदार वापसी हुई है, साथ ही रिंकू सिंह भी स्क्वॉड में लौट आए हैं।

चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर्स पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की घोषणा की। अगरकर ने गिल के बाहर होने पर कहा, “कॉम्बिनेशंस से ज्यादा कुछ नहीं। हम चाहते थे कि टॉप ऑर्डर में विकेटकीपर बैट्समैन हो, ताकि फ्लेक्सिबिलिटी मिले। शुभमन शानदार प्लेयर हैं, लेकिन इस बार उन्हें जगह नहीं मिली। कोई तो मिस करना पड़ता है जब सिर्फ 15 प्लेयर्स चुनने हों।”

गिल हालिया T20 सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उनका परफॉर्मेंस औसत रहा, और आखिरी मैच में चोट की वजह से वे खेल भी नहीं पाए। दूसरी तरफ, ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया और खुद 517 रन ठोके, स्ट्राइक रेट 197 का। उनकी इस फॉर्म ने सेलेक्टर्स को प्रभावित किया। जितेश शर्मा को भी ड्रॉप कर दिया गया है।

भारत की पूरी स्क्वॉड इस प्रकार है:

  • कप्तान: सूर्यकुमार यादव
  • उप-कप्तान: अक्षर पटेल
  • विकेटकीपर: संजू सैमसन, ईशान किशन
  • बैट्समैन: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर
  • स्पिनर: कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
  • पेसर: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

यह टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए भी सेम रहेगी। T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की को-होस्टिंग में 7 फरवरी से शुरू होगा। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ खेलेगा। ग्रुप A में भारत के साथ पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया हैं। फैंस को भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में देखने को मिलेगा। में इस मैच को नहीं देखने वाला

सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “टीम बैलेंस्ड है और हम घरेलू सरजमीं पर ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए तैयार हैं।” सेलेक्टर्स ने स्पिन-हेवी अटैक चुना है, जो सबकॉन्टिनेंट कंडीशंस के लिए परफेक्ट लग रहा है।

गिल के फैंस के लिए यह झटका जरूर है, लेकिन क्रिकेट में फॉर्म और कॉम्बिनेशंस ही सबकुछ तय करते हैं। अब देखना यह होगा कि यह टीम घरेलू वर्ल्ड कप में कितना धमाल मचाती है।

Leave a Comment