CSK Squad 2026: CSK को मिला नया गेम चेंजर प्लेयर

CSK Squad 2026: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग 43.40 करोड़ रुपए के साथ ऑक्शन में उतरी थी। इसमें चेन्नई ने सिर्फ 9 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें से दो नाम की चर्चा पूरे देश में हो रही है वह नाम है प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जिसे चेन्नई ने 14.20 – 14.20 करोड़ रुपए में खरीद कर अपने खेमे में शामिल किया।

बता दे कि प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा दोनों अनकैप्ड प्लेयर है उसके बाद चेन्नई सुपर किंग में राहुल चाहल को 5.2 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग ने संजू सैमसंग को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर के अपनी टीम में शामिल किया था।

सीएसके को मिला नया गेमचेंजर

चेन्नई सुपर किंग के गेम चेंजर प्लेयर रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल सीजन 2026 के ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर संजू सैमसंग को अपनी खेमे में शामिल किया और रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने अपने खेमे में शामिल किया।
रविंद्र जडेजा एक गेम चेंजर ऑल राउंडर खिलाड़ी है जो अब राजस्थान रॉयल्स टीम में चले गए इसके बाद सीएसके के लिए गेम चेंजर प्लेयर प्रशांत वीर साबित हो सकते हैं।

प्रशांत वीर आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में ऑक्शन में उतरे थे जिसे 14.20 करोड रुपए की बोली लगाकर सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया है बता दे कि प्रशांत वीर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है।

प्रशांत वीर ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुल 7 मैच खेले जिसमें उन्होंने 37.33 की औसत से 112 बनाए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 40 नाबाद था इसमें उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 7 मैच में 9 विकेट भी लिए।

CSK Squad 2026

महेंद्र सिंह धोनीसंजू सैमसन
ऋतुराज गायकवाड़आयुष म्हात्रे
डेवाल्ड ब्रेविसशिवम दुबे
उर्विल पटेलश्रेयस गोपाल
नूर अहमदरामकृष्ण घोष
नाथन एलिसमुकेश चौधरी
खलील अहमदजेमी ओवर्टन
गुरजापनीत सिंहप्रशांत वीर
अंशुल कंबोजकार्तिक शर्मा
अकील होसेनमैथ्यू शॉर्ट
अमन खानसरफराज खान
मैट हेनरीराहुल चाहर
जैक फॉल्क्स

Leave a Comment