प्रशांत वीर ने रचा इतिहास, CSK ने खरीदा 14.20 करोड रुपए में

आज अबू धाबी में आईपीएल 2026 की नीलामी हो रही है जिसमें कहीं भारतीय दिग्गज खिलाड़ी अनसोल्ड रहे इसके साथ ही अनकैप्ड प्लेयर पर कई टीमों ने बोली लगाई जिसमें प्रशांत वीर अब तक के अनसोल्ड सबसे महंगे आईपीएल प्लेयर बन चुके हैं जिन्हें चेन्नई सुपर किंग ने 14.20 करोड रुपए में खरीदा है बता दे की प्रशांत वीर का बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपए था

बता दे कि प्रशांत वीर से पहले आवेश खान ने 2022 में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर का ताज अपने नाम किया था जिन्हें लखनऊ सुपर जेंट्स ने 2022 में 10 करोड रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था अभी रिकॉर्ड टूट चुका है

कौन है प्रशांत वीर?

प्रशांत वीर एक 20 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो अब से आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर के नाम से भी जाने जाएंगे। बता दे की प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश से आते है प्रशांत वीर ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जिसमें उन्होंने कुल 7 मैच खेल जिसमें उन्होंने 37.33 की औसत से 112 रन बनाए इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर बिहार के खिलाफ 40 रन नाबाद था गेंदबाजी में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने 7 मैच में 9 विकेट लिए उनका औसत 18.77 और इकोनॉमी रेट 6.76 का रहा

प्रशांत वीर किसे मानते हैं आदर्श?

प्रशांत वीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हें ही बचपन से खेलते हुए देखकर बड़े हुए हैं प्रशांत वीर युवराज सिंह की ही तरह भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इसके साथ ही प्रशांत वीर में चेन्नई सुपर किंग टीम के लिए खेलने और एम एस धोनी के साथ कम से कम एक सीजन बिताने का उनका सपना है ऐसी इच्छा व्यक्त की थी,

प्रशांत वीर के लिए 5 टीमों ने लगाई बोली

प्रशांत वीर का बेस्ट प्राइस 30 लाख रुपए था जिस पर शुरुआती बोली लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगाई इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 1.10 करोड़ तक बीड़ की इसके बाद मुंबई इंडियंस पीछे हट गई इसके बाद चेन्नई सुपर किंग ने बिडिंग शुरू की, फिर 4 करोड़ तक पहुंचाने के बाद लखनऊ भी पीछे हट गई इसके बाद राजस्थान ने बिडिंग चालू की जो 6.4 करोड रुपए तक पहुंचकर राजस्थान भी पीछे हट गई फिर एंट्री होती है सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बिडिंग लंबी चली, फिलहाल लास्ट में 14.20 करोड की बोली लगाकर का चेन्नई सुपर किंग ने प्रशांत वीर को अपने खेमे में शामिल किया।

Leave a Comment